यूपी में 14 वर्षीय लड़की से दूसरे समुदाय के कबाड़ी ने किया रेप, नाराज़ लोगों ने की तोड़फोड़
गाज़ियाबाद (उत्तर प्रदेश) में 14 वर्षीय लड़की से दूसरे समुदाय के कबाड़ी द्वारा रेप किए जाने का मामला सामने आया है। वहीं, घटना से गुस्साए लोगों ने आरोपी की दुकान में तोड़फोड़ की और सड़क पर एक ई-रिक्शे को भी फूंक दिया। पुलिस ने कहा कि मामले में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।