14 वर्षीय छात्रा को झारखंड में अध्यापिका ने कपड़े उतारने के लिए कहा, छात्रा ने खुद को लगाई आग
झारखंड के जमशेदपुर में कथित तौर पर अध्यापिका ने एक 14 वर्षीय छात्रा को कपड़े उतारने के लिए कहा जिसके बाद शुक्रवार को छात्रा ने खुद को आग लगा ली। छात्रा ने पुलिस को बताया कि अध्यापिका ने यूनिफॉर्म में चिट रखे होने के शक के चलते उसे कपड़े उतारने को कहा। बकौल रिपोर्ट्स, छात्रा की हालत फिलहाल गंभीर है।