14 साल के 'क्रिकेट सेंसेशन' वैभव सूर्यवंशी से मिले पीएम मोदी, सामने आईं तस्वीरें

बिहार दौरे के दूसरे दिन शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पटना एयरपोर्ट पर 14-वर्षीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी व उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान वैभव ने प्रधानमंत्री के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने X पर तस्वीरें शेयर कर लिखा, "युवा क्रिकेट सेंसेशन वैभव से मुलाकात की। उनके क्रिकेट कौशल की पूरा देश प्रशंसा कर रहा है।"

Load More