14 साल के लड़के ने महाराष्ट्र में मां की लाश के साथ गुज़ारे 4 दिन, बदबू आने पर खुलवाया गया गेट
पुलिस ने बताया है कि ठाणे (महाराष्ट्र) में एक मानसिक तौर से बीमार 14-वर्षीय लड़के ने अपनी मां (44) की लाश संग फ्लैट में 4 दिन गुज़ारे। मामला तब सामने आया जब पड़ोसियों ने बिल्डिंग परिसर में बदबू आने की शिकायत की जिसके बाद घर का दरवाज़ा खुलवाया गया। पुलिस के मुताबिक, महिला की मौत किसी बीमारी से हुई।