14 साल तक परिवार का पीछा करता रहा हाथी, नई जगह जाकर भी ले ली जान
नेपाल में धुरबे हाथी ने घर में घुसकर एक परिवार के दो लोगों की जान ले ली और यही हाथी इसी परिवार के दो लोगों की जान 14-साल पहले ले चुका है। यह परिवार 14-साल पहले की घटना के बाद दूर शिफ्ट हो गया था। काठमांडू पोस्ट के मुताबिक, यह हाथी अब तक 25 लोगों की जान ले चुका है।