14 साल पहले गुज़रे पिता, अब भी बेटे से सब्ज़ियों के पैसे नहीं लेता सब्ज़ीवाला; वीडियो कर देगा इमोशनल
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक युवक ने बताया कि उसके पिता का 14 साल पहले निधन हो गया था और उनके सब्ज़ी विक्रेता दोस्त अब भी उससे सब्ज़ियों के पैसे नहीं लेते हैं। वीडियो में सब्ज़ीवाले ने कहा, "घर में ही तो जा रहे हैं...घर के पैसे नहीं होते।" सब्ज़ीवाला अपना भावुक चेहरा छिपाते दिखा।