14 सांसदों की मौजूदगी में पाकिस्तानी सीनेट ने पारित किया आम चुनाव को आगे बढ़ाने का प्रस्ताव

पाकिस्तान की सीनेट ने शुक्रवार को 8 फरवरी को होने वाले आम चुनाव की तारीखें आगे बढ़ाने का गैर-बाध्यकारी प्रस्ताव पारित कर दिया। सीनेटर दिलावर खान ने 14 सांसदों की उपस्थिति में ठंड के मौसम और सुरक्षा का हवाला देते हुए चुनाव टालने का प्रस्ताव पेश किया था। उन्होंने कहा, "देश में कानून-व्यवस्था की स्थिति अच्छी नहीं है।"

Load More