140 किलोमीटर/घंटे की रफ्तार वाली गेंदों का सामना करने लगे हैं ऋषभ पंत: रिपोर्ट
रिपोर्ट के अनुसार, क्रिकेटर ऋषभ पंत ने 140 किलोमीटर/घंटे की रफ्तार वाली गेंदों का सामना करना शुरू कर दिया है। एनसीए के एक सूत्र ने 'रेवस्पोर्ट्ज़' को बताया, "जिस तरह से वह रिकवर हो रहे हैं...उससे हम सभी खुश हैं। वह अच्छा कर रहे हैं।" सूत्र ने बताया, "पंत का अगला लक्ष्य तेज़ी से बॉडी मूवमेंट्स पर फोकस करना है।"