140kg डेडलिफ्ट कर वायरल हुईं किया बनर्जी ने ऑनलाइन यौन उत्पीड़न का किया खुलासा
2026 जूनियर पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में 140 किलोग्राम डेडलिफ्ट कर सुर्खियों में आईं भारतीय पावरलिफ्टर किया बनर्जी ने ऑनलाइन यौन उत्पीड़न का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि उनके नाम से कई फर्ज़ी अकाउंट बनाए गए। इसके अलावा, उनकी तस्वीरों और शरीर को मॉर्फ कर हजारों AI-जनरेटेड फर्ज़ी तस्वीरें बनाई गईं, जिससे उन्हें मानसिक रूप से परेशानी का सामना करना पड़ा।