भुवनेश्वर कुमार ने 1,432 दिन बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में झटका विकेट
भारतीय तेज़ गेंदबाज़ भुवनेश्वर कुमार ने शनिवार को क्राइस्टचर्च में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20I मैच में डैरिल मिचल का विकेट झटका। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय करियर में उन्हेंं 1432 दिनों बाद विकेट मिला है। गौरतलब है कि उनका पिछला विकेट 22 नवंबर 2022 को न्यूज़ीलैंड में ही कीवी टीम के खिलाफ आया था।