147 साल के टेस्ट इतिहास में 700 विकेट लेने वाले पहले तेज़ गेंदबाज़ बने जेम्स ऐंडरसन

इंग्लैंड के 41-वर्षीय क्रिकेटर जेम्स ऐंडरसन 147 साल के टेस्ट क्रिकेट इतिहास में 700 विकेट लेने वाले पहले तेज़ गेंदबाज़ बन गए हैं। धर्मशाला टेस्ट में भारत की पहली पारी में कुलदीप यादव को आउट करने के साथ ऐंडरसन ने यह मुकाम हासिल किया। शेन वॉर्न (708) और मुथैया मुरलीधरन (800) कम-से-कम 700 टेस्ट विकेट लेने वाले अन्य गेंदबाज़ हैं।

Load More