148 अंक गिरकर बंद हुआ सेंसेक्स, लाल निशान पर बंद हुईं 19 कंपनियां
भारतीय शेयर बाज़ार कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन गुरुवार को लाल निशान पर बंद हुआ। कारोबार के अंत में आज बीएसई का सेंसेक्स 148.14 अंकों की गिरावट के साथ 83,311.01 अंकों पर बंद हुआ जबकि एनएसई का निफ्टी 87.95 अंक टूटकर 25,509.70 अंकों पर बंद हुआ। वहीं, सेंसेक्स में लिस्टेड 19 कंपनियां आज लाल निशान पर बंद हुई हैं।