14वीं सदी की दुर्लभ बाइबल न्यूयॉर्क में हुई नीलामी में ₹57 करोड़ में बिकी
14वीं सदी में लिखी गई एक दुर्लभ बाइबल हाल ही में एक नीलामी के दौरान ₹57 करोड़ से ज़्यादा में बिकी है। इस 800 पन्नों की बाइबल को 1312 में उत्तरी स्पेनिश शहर सोरिया में रब्बी शेम तोव इब्न गांव द्वारा पूरा किया गया था। इस बाइबल की नीलामी न्यूयॉर्क के सोथबी नीलामी घर द्वारा आयोजित की गई थी।