14-वर्षीय भारतीय मूल की हरिणी ने जीती 'स्पेलिंग बी' प्रतियोगिता, 22 शब्दों की स्पेलिंग बताई
सैन एंटोनियो (टेक्सास) की 14-वर्षीय भारतीय मूल की हरिणी लोगन ने स्क्रिप्स नैशनल स्पेलिंग बी 2022 प्रतियोगिता जीती है। पहली बार हुए स्पेल-ऑफ राउंड में हरिणी ने 90 सेकेंड में 22 शब्दों की सही स्पेलिंग बताकर 14-वर्षीय भारतीय मूल के विक्रम राजू को हराया। हरिणी का अंतिम विजेता शब्द 'मोरहेन' था और उन्हें $50,000 (करीब ₹38.75-लाख) का नकद पुरस्कार मिला।