15,000 रन नहीं बना सके तो तुम्हारा गला घोंट दूंगा: पुराने वीडियो में सचिन को लेकर गावस्कर

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर और सचिन तेंदुलकर का 1990 के दशक का एक इंटरव्यू वायरल हो रहा है। इंटरव्यू में गावस्कर ने कहा, "मैंने सचिन से कहा था कि अगर वह अपने करियर में 15,000-रन और 40-टेस्ट शतक नहीं बनाए तो...मैं व्यक्तिगत रूप से उनका गला घोंट दूंगा।" गावस्कर ने उम्मीद जताई थी कि सचिन उन्हें निराश नहीं करेंगे।

Load More