15 अगस्त 1947 को क्या थीं देश के प्रमुख अखबारों की हेडलाइन?
15 अगस्त 1947 को भारत को स्वतंत्रता मिलने पर 'इंडियन एक्सप्रेस' ने हेडलाइन में लिखा था, "आज़ादी का जश्न मनाता भारत।" वहीं, 'हिंदुस्तान टाइम्स' ने हेडलाइन में 'भारत स्वतंत्र, ब्रिटिश शासन समाप्त', 'टाइम्स ऑफ इंडिया' ने 'भारत की स्वतंत्रता का जन्म' और 'हिंदुस्तान' ने 'शताब्दियों की दासता के बाद, भारत में स्वतंत्रता की मंगल प्रभात' लिखा था।