15 अगस्त के कार्यक्रम में एमपी में स्कूली छात्रों ने लगाए 'पाक ज़िंदाबाद' के नारे, केस दर्ज
विदिशा (मध्य प्रदेश) में एक स्कूल में 15 अगस्त के कार्यक्रम के दौरान कुछ स्कूली बच्चों ने कथित तौर पर पाकिस्तान ज़िंदाबाद के नारे लगाए। इसका वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने स्थानीय लोगों की शिकायत पर मामले में मुकदमा दर्ज किया है। बकौल पुलिस, एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है और अन्य छात्रों की तलाश जारी है।