15 अगस्त को पेरिस ओलंपिक्स में हिस्सा लेने वाले भारतीय दल से मिलेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) को पेरिस ओलंपिक्स में भाग लेने गए भारतीय ऐथलीट्स के दल से मुलाकात करेंगे। भारतीय ओलंपिक दल को लाल किले पर आने का न्योता भेजा जा चुका है। रिपोर्ट के मुताबिक, सभी 117 ऐथलीट स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले पर मौजूद रहेंगे। पेरिस ओलंपिक्स में भारत ने 6 पदक जीते हैं।