15 अगस्त पर लाल किला जाने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन कैसे बुक करें टिकट?
भारत शुक्रवार को अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। इस अवसर पर दिल्ली के लाल किला जाने के लिए 13 अगस्त से रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट aamantran.mod.gov.in या e-invitations.mod.gov.in पर टिकट बुकिंग का ऑप्शन चुनें और जानकारी भरकर व पेमेंट कर टिकट बुक करें। वहीं, दिल्ली के चुनिंदा सरकारी भवनों और विशेष काउंटरों से ऑफलाइन टिकट मिल जाएगा।