15 अगस्त से पहले सेना को मिली बड़ी कामयाबी, J&K से 3 आतंकी गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर में हंदवाड़ा के कलमाबाद के वजीहामा इलाके में 15 अगस्त से पहले सेना को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस, सेना और सीआरपीएफ ने एक संयुक्त अभियान में लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े तीन आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आतंकवादियों की पहचान मोहम्मद इकबाल पंडित, सज्जाद अहमद शाह और अशफाक अहमद मलिक के तौर पर की गई है।

Load More