15 जनवरी को क्यों मनाया जाता है भारतीय थल सेना दिवस?
15 जनवरी 1949 को फील्ड मार्शल केएम करियप्पा को ब्रिटिश जनरल सर फ्रांसिस बुचर की जगह भारतीय सेना का पहला भारतीय कमांडर-इन-चीफ बनाया गया था। करियप्पा आज़ाद भारत के पहले कमांडर-इन-चीफ थे। करियप्पा के भारतीय थल सेना के कमांडर-इन-चीफ का पदभार ग्रहण करने के उपलक्ष्य में हर साल 15 जनवरी को भारतीय थल सेना दिवस मनाया जाता है।