15 जुलाई से 75 दिन तक सभी 18+ लोगों को लगाई जाएगी कोविड-19 वैक्सीन की फ्री बूस्टर डोज़
केंद्र सरकार ने एलान किया है कि 15 जुलाई से अगले 75 दिनों तक 18-वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों को कोविड-19 वैक्सीन की बूस्टर डोज़ सरकारी केंद्रों में मुफ्त में लगाई जाएगी। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि देश आज़ादी के 75-वर्ष का जश्न मना रहा है और आज़ादी का अमृत काल के मद्देनज़र यह फैसला लिया गया।