15 दिन के लिए खुला होर्मुज़ स्ट्रेट तो क्या तुरंत दूर हो जाएगी LPG की किल्लत?
ईरान-अमेरिका के 2 हफ्ते के युद्धविराम समझौते के तहत होर्मुज़ स्ट्रेट फिर खोलने पर सहमति जताने के बाद सवाल उठ रहे हैं कि इससे भारत में एलपीजी-ईंधन संकट कम होगा या नहीं। बकौल एक्सपर्ट्स, भले होर्मुज़ स्ट्रेट खुल जाए लेकिन जहाज़ों की आवाजाही सामान्य होने, अटके हुए टैंकरों के निकलने और सप्लाई चेन पटरी पर लौटने में कुछ समय लगेगा।