15 दिन में तेलंगाना के किसान ने टमाटर बेचकर कमाए ₹2 करोड़
देशभर में टमाटर के कीमतों में वृद्धि के बीच मेडक (तेलंगाना) के बी. महिपाल रेड्डी नामक किसान ने टमाटर बेचकर पिछले 15 दिन में लगभग ₹2 करोड़ कमाए हैं। रेड्डी ने कहा कि उनके खेतों में अब भी ₹1 करोड़ की टमाटर की फसल बची है। राज्य के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने इसको लेकर रेड्डी की सराहना की है।