15 पाकिस्तानी कर्मचारियों को एतिहाद ने अचानक निकाला, 48 घंटे में UAE छोड़ने को कहा: रिपोर्ट
'न्यूज़18' के अनुसार, एतिहाद एयरवेज़ ने अबू धाबी स्थित हैंगर में तैनात 15 पाकिस्तानी कर्मचारियों को अचानक निकाल दिया है। कर्मचारियों को इसकी सूचना एचआर के ज़रिए नहीं दी गई बल्कि उन्हें सीधा इमीग्रेशन ऑफिस में बुलाकर 48 घंटे में यूएई छोड़ने का नोटिस दिया गया। प्रभावित एक कर्मचारी यूएई की इस राष्ट्रीय एयरलाइन में 18 वर्षों से कार्यरत था।