15 फरवरी से शुरू होगा दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र, पहली बार बजट पेश करेंगी आतिशी

दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र 15 फरवरी से शुरू होगा जिसको लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वित्त मंत्री आतिशी व शहरी विकास मंत्री सौरभ भारद्वाज समेत अन्य मंत्रियों के साथ बैठक की है। यह केजरीवाल सरकार का 10वां बजट होगा और बतौर वित्त मंत्री आतिशी पहली बार बजट पेश करेंगी। गौरतलब है, 16 फरवरी को पेश होगा दिल्ली का बजट।

Load More