15 मौतें हुईं पर कोई भी जलकर नहीं मरा: लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड पर KGMU के प्रोफेसर
लखनऊ केजीएमयू के प्रवक्ता प्रोफेसर केके सिंह के अनुसार, अलीगंज कोचिंग सेंटर अग्निकांड में मरने वाले 15 लोगों में से किसी की भी मौत जलने के कारण नहीं हुई। बकौल प्रोफेसर, सब एक कमरे में बंद थे जहां धुआं उनके फेफड़ों में भर गया था और कमरे में ऑक्सीजन कम होने व कार्बन मोनोऑक्साइड बढ़ने से मौतें हुईं।