15 मार्च से लोगों के लिए शुरू होंगी कोलकाता में बनी भारत की पहली अंडरवॉटर मेट्रो की सेवाएं
कोलकाता में हावड़ा मैदान-एस्प्लैनेड मेट्रो लाइन में बनी भारत की पहली अंडरवॉटर मेट्रो की सेवाएं लोगों के लिए 15 मार्च से शुरू होंगी। कोलकाता मेट्रो द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, हावड़ा मैदान और एस्प्लैनेड स्टेशन से मेट्रो सोमवार-शनिवार को सुबह 7:00 बजे से रात 9:45 तक चलेगी। गौरतलब है, पीएम मोदी ने 6 मार्च को इसका उद्घाटन किया था।