15 राज्यों में भारी से बहुत अत्यधिक बारिश की चेतावनी, सूची जारी
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 15 राज्यों में भारी से बहुत अत्यधिक बारिश की चेतावनी जारी की है। कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र, असम, मेघालय, बिहार, केरल, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बुधवार व गुरुवार को भारी या अत्यधिक बारिश की संभावना है। नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम, त्रिपुरा और आंध्र प्रदेश में बुधवार जबकि गुजरात में गुरुवार को भारी बारिश हो सकती है।