1.5 लाख मुस्लिमों का क्या?: हिमंत के '12 लाख हिंदुओं को सीएए के तहत नागरिकता मिलेगी' पर ओवैसी
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है, "असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि राज्य में एनआरसी में सूचीबद्ध 12 लाख हिंदुओं को सीएए के तहत भारतीय नागरिकता दी जाएगी लेकिन 1.5 लाख मुसलमानों का क्या?" बकौल ओवैसी, सरकार को पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से आने वाले लोगों को धर्म के आधार पर नागरिकता नहीं देनी चाहिए।