15 वर्षों में 35000 से अधिक किताबें पढ़ चुके हैं बिहार के अमन, हुए हैं सम्मानित
मधुबनी (बिहार) के अमन कुमार झा को पिछले करीब 4 वर्षों से सबसे ज़्यादा किताबें पढ़ने को लेकर सम्मानित किया जा रहा है। उन्होंने पिछले 15 वर्षों में करीब 35,000 किताबें पढ़ी हैं। उन्होंने कहा, "मैंने हिंदी, मैथिली साहित्य, इतिहास, अंग्रेज़ी के साथ-साथ कानून की भी पुस्तकें पढ़ी हैं। पुस्तक पढ़ने से मिथिला और बिहार को समझने में आसानी हुई।"