15 वर्षों से 800+ बेसहारा कुत्तों को खाना खिला रही मंगलुरु की महिला, कर रही देखभाल
कर्नाटक के मंगलुरु में रहने वाली रजनी शेट्टी नामक एक महिला पिछले 15 वर्षों से 800 से ज़्यादा बेसहारा कुत्तों को खाना खिला रहीं और उनकी देखभाल कर रही हैं। इस दौरान रजनी करीब 2,000 कुत्तों का रेस्क्यू भी कर चुकी हैं। रजनी रोज़ाना 800 से ज़्यादा कुत्तों के लिए करीब 200 किलोग्राम चावल और चिकन पकाती हैं।