खुद को एक एआई कंपनी का सीईओ बताने वाले 15-वर्षीय थॉमस गुथरे ने बताया है कि उसने एक 38-वर्षीय शख्स को अपना पहला कर्मी बनाया है। इसपर एक X यूज़र ने लिखा, "अनुभव का प्रतीक समझी जाने वाली उम्र को इंटरनेट ने अप्रासंगिक बना दिया है।" इसके जवाब में थॉमस ने लिखा, "आजकल उम्र से ज़्यादा प्रतिभा मायने रखती है।"