15-वर्षीय बेटी को सेक्स वर्कर बनाना चाहती थी सौतेली मां: पटना गैंगरेप केस की शुरुआती जांच
पटना (बिहार) में 15-वर्षीय लड़की के गैंगरेप को लेकर 4 पुरुषों और लड़की की सौतेली मां की गिरफ्तारी हुई है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि पीड़िता की सौतेली मां उससे जबरन देह व्यापार कराकर उसे सेक्स वर्कर बनाना चाहती थी और उसी ने नाबालिग को अपार्टमेंट में भेजा था। फिलहाल अस्पताल में भर्ती पीड़िता की हालत स्थिर है।