15 वर्षीय लड़के का उत्तराखंड में 5 युवकों ने किया गैंगरेप, बेहोशी की हालत छोड़कर हुए फरार
मंगलौर (उत्तराखंड) में 15-वर्षीय लड़के के गैंगरेप का मामला सामने आया है। दरअसल, किशोर को कुछ युवकों ने बहला-फुसलाकर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसका रेप किया और फिर उसे बेहोशी की हालत छोड़कर भाग गए। इंस्पेक्टर अमरचंद शर्मा के मुताबिक, लड़के की मां की तहरीर पर 5 लोगों के खिलाफ नामज़द केस दर्ज किया गया है।