15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, एक IPL सीज़न में 50 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बने
आरआर के 15-वर्षीय ओपनर वैभव सूर्यवंशी आईपीएल के एक सीज़न में 50 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। मंगलवार को एलएसजी के खिलाफ 10 छक्के लगाकर उन्होंने आईपीएल-2026 में अपने कुल छक्कों की संख्या 53 पहुंचा दी। एक आईपीएल सीज़न में सर्वाधिक छक्के लगाने वालों की सूची में क्रिस गेल के बाद वह दूसरे स्थान पर हैं।