15 वर्षीय आदिवासी लड़की की लाश झारखंड के दुमका में पेड़ से लटकी मिली
दुमका(झारखंड) में 15-वर्षीय आदिवासी लड़की की लाश बुधवार को एक पेड़ से लटकी मिली। लड़की के पिता ने एफआईआर में बताया कि बेटी का 22-वर्षीय व्यक्ति से अफेयर था व उसी ने बेटी की हत्या की है और आत्महत्या का रूप देने के लिए उसके शव को पेड़ से लटका दिया। पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।