15 वर्षीय किशोर के साथ दिल्ली में कबड्डी कोच ने अकैडमी में कई बार किया रेप, हुआ गिरफ्तार
रोहिणी (दिल्ली) में एक कबड्डी कोच को 15 वर्षीय किशोर का रेप करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पीड़ित किशोर कोच का छात्र था व कोच ने उसका अकैडमी के अंदर कई बार रेप किया। बकौल अधिकारी, किशोर के पिता ने जब उसके अचानक अकैडमी जाना बंद करने का कारण पूछा तब उसने इस बात का खुलासा किया।