15 सेकेंड में ढहा दी गई यूएस की 22 मंज़िला इमारत, सामने आया वीडियो
लुइसियाना (अमेरिका) के लेक चार्ल्स में एक 22 मंज़िला इमारत हर्ट्ज़ टावर को शनिवार को धमाका कर 15 सेकेंड में ढहा दिया गया। 2020 में दो तूफान आने से इमारत को काफी नुकसान पहुंचा था और यह करीब 4 साल से खाली पड़ी थी। इस इमारत को ढहाए जाने के लिए $7 मिलियन का फंड जुटाया गया था।