15 साल की उम्र में कितना कमाते हैं वैभव सूर्यवंशी और कितनी है उनकी नेटवर्थ?
शुक्रवार को 15 साल के हुए क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी अभी एक आईपीएल सीज़न से ₹1.1 करोड़ फिक्स वेतन पा रहे हैं। राजस्थान रॉयल्स में शामिल सूर्यवंशी को आईपीएल में मैच फीस के तौर पर ₹7.5 लाख/मैच भी मिल रहे हैं। उन्हें अंडर-19 और घरेलू क्रिकेट खेलने के लिए भी फीस मिलती है। बकौल रिपोर्ट्स, उनकी नेटवर्थ लगभग ₹2.5 करोड़ है।