15 साल की उम्र में मुझे पहला मिर्गी का दौरा पड़ा था: शेफाली ज़रीवाला
अभिनेत्री शेफाली ज़रीवाला ने बताया था कि उन्हें 15 साल की उम्र में पहला मिर्गी का दौरा पड़ा था और उन्हें एक दशक तक इस बीमारी से जूझना पड़ा था। उन्होंने कहा, "बोर्ड परीक्षा से पहले पढ़ाई के दबाव के कारण दौरा पड़ा था।" उन्होंने कहा, "कब और कहां पर दौरा पड़ेगा इसका तनाव हमेशा सिर पर मंडराता रहता था।"