15 साल की दलित लड़की का आंध्र में 2 साल में 14 लोगों ने किया गैंगरेप, 8 महीने की है गर्भवती
आंध्र प्रदेश में एक 15 वर्षीय दलित लड़की का 2 साल में 14 लोगों ने कथित तौर पर गैंगरेप किया है। पीड़िता 8 महीने की गर्भवती है और उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों में गांव की प्रभावशाली जाति बोया समुदाय के अधिकतर लोग शामिल हैं। मामले में पुलिस ने 17 आरोपियों को पकड़ा है।