15 साल के लड़के ने मेरे परिवार के सामने चीखते हुए कहा- 'कितने लोगों संग सोई हो?': उर्फी जावेद
ऐक्ट्रेस उर्फी जावेद ने कहा है कि मुंबई में एक लड़के ने उनपर भद्दा कमेंट किया। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, "कल (बुधवार) बहुत असहज घटना हुई...कुछ लड़के गुज़र रहे थे जिनमें से एक ने चीखते हुए कहा- 'कितने लोगों के साथ सोई हो?'...वह मुश्किल से 15 साल का था।" उन्होंने कहा, "यह घटना...मेरी मां और परिवार के सामने हुई।"