राजस्थान रॉयल्स के ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने शनिवार को जयपुर में सनराइज़र्स हैदराबाद के खिलाफ लगातार 5 गेंदों पर 5 छक्के लगाए। 15 वर्षीय सूर्यवंशी ने पारी के पहले ओवर में प्रफुल्ल हिंगे की आखिरी 4 गेंदों पर लगातार 4 छक्के लगाए और फिर दूसरे ओवर में स्ट्राइक मिलते ही पैट कमिंस की आखिरी गेंद पर छक्का जड़ दिया।