15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने पहली बार किया बुमराह का सामना, पहली 3 गेंदों में जड़ दिए 2 छक्के
राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने मंगलवार को गुवाहाटी में मुंबई इंडियंस के तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह का अपने करियर में पहली बार सामना किया। सूर्यवंशी ने उनकी पहली 3 गेंदों पर 2 छक्के जड़ दिए। पहली गेंद पर लगा छक्का 88 मीटर का था जबकि तीसरी गेंद पर लगा छक्का 79 मीटर का था।