inshorts

15 साल तक भारतीय सेना में रहे थे उत्तराखंड हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मारे गए पायलट

उत्तराखंड हेलीकॉप्टर दुर्घटना में जान गंवाने वाले पायलट राजवीर सिंह चौहान करीब 15 साल तक सेना में रहे थे। जयपुर (राजस्थान) निवासी चौहान के पिता ने बताया कि लैंडिंग से पहले उनके बेटे के आखिरी शब्द थे, "लैंडिंग के लिए लेफ्ट टर्न कर रहा हूं।" राजवीर शादी के 14 साल बाद कुछ ही महीने पहले पहली बार पिता बने थे।