15 साल पहले बनी इमारत पर कुछ नहीं कह सकते: दिल्ली एयरपोर्ट हादसे पर पूर्व विमानन मंत्री प्रफुल्ल
दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 की छत का एक हिस्सा गिरने के मामले पर 2009 में यूपीए सरकार में केंद्रीय विमानन मंत्री रहे प्रफुल्ल पटेल ने कहा है कि 15 साल पहले बनी इमारत पर कुछ कह नहीं सकते। उन्होंने कहा, "मुझे याद है कि उस समय की नामी कंपनी ने इमारत बनाई थी। इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।"