15 साल संघर्ष के बाद 'लैला मजनूं' मिली, थिएटर से 3 दिन में हटा दी गई: अविनाश तिवारी
अभिनेता अविनाश तिवारी ने बताया है कि 15-साल के संघर्ष के बाद उन्हें फिल्म 'लैला मजनूं' (2018) मिली। उन्होंने कहा, "फिल्म पर 3-साल काम किया और सिनेमाघरों से यह 3-दिनों में हटा दी गई।" उन्होंने बताया, "न्यूयॉर्क से फिल्म ट्रेनिंग ली। डिग्री के बाद काम मिलता है, 2007 में मैंने सोचा...मेरे लिए रेड कार्पेट बिछाई जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।"