15 साल की ऐक्ट्रेस रुहानिका धवन ने खरीदा अपना मकान, शेयर कीं तस्वीरें
धारावाहिक 'ये है मोहब्बतें' की ऐक्ट्रेस रुहानिका धवन ने 15 साल की उम्र में अपना मकान खरीद लिया है। रुहानिका ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कर लिखा, "मैंने खुद मकान खरीदने का एक बहुत बड़ा सपना पूरा कर लिया।" उन्होंने आगे लिखा, "अगर मैं ऐसा कर सकती हूं तो आप भी कर सकते हैं! इसलिए सपने देखते रहें।"