15 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंचीं वैश्विक बाज़ार में चावल की कीमतें
संयुक्त राष्ट्र के खाद्य व कृषि संगठन (एफएओ) ने शुक्रवार को बताया कि भारत द्वारा गैर-बासमती सफेद चावल के निर्यात पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद अगस्त में वैश्विक बाज़ार में चावल की कीमतें 15 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गईं। बकौल एफएओ, अगस्त में चावल की कीमतों में पिछले महीने की तुलना में 9.8% की बढ़ोतरी हुई।